Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

इलेक्ट्रिक कार जो 90 मिनट में होगी फुल चार्ज

बीजिंग-चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD  ने अपनी इलेक्ट्रिक MPV कार BYD e6 को प्राइवेट बायर्स के लिए पेश किया है। अभी तक यह कार सिर्फ कमर्शियल और फ्लीट कस्टमर्स के लिए सीमित की गई थी. इसकी कीमत 29.15 लाख रुपये है. यह इलेक्ट्रिक एमपीवी कार दो वेरिएंट GL और GLX  है। GLX वेरिएंट में आपको AC फास्ट चार्जिंग मिलेगी. भारतीय बाजार में इस कार को पिछले साल पेश किया गया था. अब प्राइवेट पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एंट्री के साथ ही साथ e6 अकेली फुली-इलेक्ट्रिक MPV में मौजूद है जिसे गाड़ियों के शौकीन भारतीय बजारों में खरीद सकते है.

यह इलेक्ट्रिक एमपीवी कंपनी के E-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. साथ ही इसमें 71.7kWh लिथियम-आयरन फॉस्फेट बैटरी है, जो 95hp और 180Nm पैदा करती है. कार की टॉप स्पीड 130kph  है. एमपीवी की अच्छी बात यह है कि इसकी रेंज है. BYD का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 520km तक की रेंज आपको देगी. पैसेंजर सीट्स, ब्लूटूथ और वाईफाई के साथ 10.1-इंच रोटेटेबल टचस्क्रीन, इन-बिल्ट नेविगेशन और एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम जैसे कई फीचर्स मौजूद  हैं. फिलहाल भारतीय बाजारों में इसकी सीधी तुलना किसी कार के साथ नहीं है. लेकिन कीमत की तुलना में इसे Hyundai Kona और MG ZS EV को लिस्ट में शामिल किया गया है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest