दिल्ली में विधायकों के खरीद फरोख्त के आरोपों के बीच आम आदमी पार्टी अपने विधायकों की एक बैठक आज बुलाई है। यह बैठक सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर होगी। बैठक से पहले आम आदमी पार्टी का दावा है कि उसके तीन से चार विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
हालांकि पार्टी का कहना है कि संपर्क की कोशिश हो रही है। आप विधायक अतिशी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी दिल्ली की सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। हमारे विधायकों को पैसे का ऑफर दिया जा रहा है और उन्हें धमकी दी जा रही है। दिल्ली के डिप्टी सीएम को भी धमकी दी गई है।
इससे पहले आम आदमी पार्टी के चार विधायकों ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेस कर आरोप लगाया कि बीजेपी ने उन्हें 20-20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि आफर के साथ उन्हें कहा गया है कि अगर वो बीजेपी में नहीं आए तो उनके खिलाफ भी मनीष सिसोदिया की तरह सीबीआई और ईडी के फर्जी केस किए जाएंगे।
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना था कि आप के विधायक अजय दत्त, संजीव झा, सोमनाथ भारती और कुलदीप कुमार से बीजेपी नेताओं से संपर्क साधा है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…