Categories: नवीनतम

लाइनमैन ने थाने की काटी बिजली,पुलिस ने हेलमेट न पहनने पर लाइनमैन का काटा था चालान

शामली के उत्तर प्रदेश से एक खबर सामने आई है। जहां 25 अगस्त को एक लाइनमैन ने पुलिस थाने की बिजली काट दी।मामला ये है कि  पुलिस ने हेलमेट न पहनने पर 6,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।दरअसल मोहम्मद मेहताब नाम के शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरो से वायरल हो रहा है जिसने पुलिस से जुर्माना लेने पर थाने की बिजली की लाइन काट दी थी।

लाइनमैन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, मेरी महिने की सैलरी 5,000 रुपये है, जबकि मुझ पर 6,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मैंने पुलिसकर्मियों से मुझे माफ करने का अनुरोध किया और कहा कि मैं भविष्य में सावधान रहूंगा, लेकिन उन्होंने कोई दया नहीं दिखाई।

वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली लाइन काटने के अलग-अलग कारण बताए है।बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमितेश मौर्य ने बताया कि थाने में 55,000 रुपये से अधिक का बिल बकाया है और इसी वजह से बिजली कनेक्शन काटा गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी पुष्प देव ने बताया।यह बिजली कटना जवाबी कार्रवाई नहीं थी।लाइन में कुछ खराबी थी।जिसके कारण बिजली काटी गई थी।कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

थाना भवन थाने के एसएचओ अनिल कुमार सिंह ने बताया।बिजली की आपूर्ति कुछ देर के लिए ही काटी गई। यह किसी तकनीकी समस्या के कारण हुआ होगा।

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

9 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

9 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

58 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago