Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच दिल्ली में आप विधायकों की बैठक

दिल्ली में विधायकों के खरीद फरोख्त के आरोपों के बीच आम आदमी पार्टी अपने विधायकों की एक बैठक आज बुलाई है। यह बैठक सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  के आवास पर होगी। बैठक से पहले आम आदमी पार्टी का दावा है कि उसके तीन से चार विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

हालांकि पार्टी का कहना है कि संपर्क की कोशिश हो रही है। आप विधायक अतिशी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी दिल्ली की सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। हमारे विधायकों को पैसे का ऑफर दिया जा रहा है और उन्हें धमकी दी जा रही है। दिल्ली के डिप्टी सीएम को भी धमकी दी गई है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के चार विधायकों ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेस कर आरोप लगाया कि बीजेपी ने उन्हें 20-20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि आफर के साथ उन्हें कहा गया है कि अगर वो बीजेपी में नहीं आए तो उनके खिलाफ भी मनीष सिसोदिया की तरह सीबीआई और ईडी के फर्जी केस किए जाएंगे।

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना था कि आप के विधायक अजय दत्त, संजीव झा, सोमनाथ भारती और कुलदीप कुमार से बीजेपी नेताओं से संपर्क साधा है।

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital