चुनाव से पहले कांग्रेस का एक बड़ा विकेट गिरा,गुलाम नबी हुए ‘आज़ाद’

 

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को आज दूसरा बड़ा झटका लगा है ..कपिल सिब्बल के बाद वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। हाल ही में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में पार्टी के अहम पदों के अलावा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दिया था।

आजाद ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को 5 पन्नों का इस्तीफा भेजा है। अपने इस्तीफे के लिए लिखे पत्र में उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कई गंभीर आरोप लगाए। आजाद ने कहा लिखा कि पार्टी में सारे फैसले राहुल गांधी लेते हैं। संगठन का चुनाव केवल ड्रामा है। उन्होंने कांग्रेस की खराब हालत के लिए भी राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया।

गुलाम नवी आजाद कांग्रेस का एक बड़ा मुस्लिम चेहरा होने के साथ साथ जम्मू-कश्मीर में पार्टी के स्तंभ थे। वह लंबे समय से कांग्रेस से नाराज थे। कांग्रेस के नाराज नेताओं के जी-23 गुट में भी शामिल थे। जी-23 गुट कांग्रेस में लगातार कई बदलाव की की मांग करता रहा है। इससे पहले कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और सपा के समर्थन से राज्यसभा पहुंच गए थे।

आजाद लंबे समय से कांग्रेस में बदलाव की मांग कर रहे थे। इसी कारण उन्होंने 2020 में ही सोनिया गांधी को पत्र लिख कर संगठन में स्तर पर बड़े बदलाव की मांग की गई थी।

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

14 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

23 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

25 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago