जैक्लीन के बाद अब नोरा फतेही पर भी कसा शिकंजा

नई दिल्ली-फिल्म अभिनेत्री जेक्लीन फर्नांडीस से पूछताछ के साथ साथ अब नोरा फतेही पर भी शिकंजा कसता जा रहा है ..दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नोरा फतेही से 7 घंटे तक पूछताछ की और 50 से ज्यादा सवाल पूछे..एक बार फिर जेक्लीन को भी धोखाधड़ी मामले में 12 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

गौरतलब है कि 200 करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेता नोरा फतेही, जैक्लिन फर्नांडीज और लीना मारिया पाल पर करोड़ रुपये खर्च किए। आरोपी ने उनको करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए। इस मामले में दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने सबसे पहले मामला दर्ज किया था।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों को जमानत दिलाने के नाम पर उनकी पत्नियों से 200 करोड़ से अधिक रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर मामले में शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही से पूछताछ की।

गौरतलब है कि 200 करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेता नोरा फतेही, जैक्लिन फर्नांडीज और लीना मारिया पाल पर करोड़ रुपये खर्च किए। आरोपी ने उनको करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए। इस मामले में दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने सबसे पहले मामला दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने मनी लॉड्रिंग के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जैक्लिन और नोरा समेत अन्य से पूछताछ के बाद आरोपपत्र दायर किया। दिल्ली पुलिस लीना को आरोपी बना चुकी है।

ऐसे में दिल्ली पुलिस अब नोरा फतेही और जैक्लिन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है। ईओडब्ल्यू के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिल्म अभिनेत्री नोरा दोपहर करीब 12 बजे ईओडब्ल्यू के कार्यालय पहुंची। शुक्रवार शाम सात बजे तक उनसे पूछताछ की गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त छाया शर्मा के नेतृत्व में छह से ज्यादा पुलिस अधिकारियों की टीम ने अभिनेत्री से 50 से ज्यादा सवाल पूछे।

नोरा ने सुकेश से बातचीत और मुलाकात की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने सुकेश से सिर्फ एक कार गिफ्ट में ली थी। इसके अलावा कुछ नहीं लिया। सुकेश ने उसे एक कार्यक्रम में जाने के लिए महंगी कार दी थी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में नोरा फतेही की ज्यादा भूमिका सामने नहीं आ रही है।

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

9 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

9 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

58 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago