देवघर- झारखंड के देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक के मामले में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. कुंडा पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में निशिकांत दुबे, उनके दो बेटों, सांसद मनोज तिवारी और देवघर हवाई अड्डे के निदेशक समेत नौ लोगों के नाम शामिल है. इन सभी लोगों के खिलाफ एयरपोर्ट के डीएसपी सुमन आनन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
इन सभी पर देवघर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) रूम में जबरन घुसने का आरोप है। दर्ज एफआईआर में कहा गया कि इन लोगों ने सुरक्षा मानकों उल्लंघन करते हुए जबरन एटीसी कक्ष में प्रवेश किया. इतना ही नहीं इन लोगों ने एयरपोर्ट के अधिकारियों पर जबरन टेक-ऑफ करने के लिए दबाव डाला और जबरन एटीसी क्लियरेंस लिया.
दरअसल देवघर एयरपोर्ट में नाइट टेक ऑफ या लैंडिंग की सुविधा नहीं है. शिकायत के अनुसार इन लोगों ने जबरन एटीसी रूम में प्रवेश किया. इसके बाद क्लीयरेंस लेकर सांसद और उनके साथ के लोग चार्टर्ड प्लेन से वापस लौट गए.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुद्दा अंकिता की निर्मम हत्या है. उन्होंने कहा कि हम लोग पीड़िता के परिवार से मिलने क्या गए सीएम हेमंत सोरेन इतना बौखला गए कि पूरा पेड सिस्टम और अधिकारी गाली देने लगे. उन्होंने कहा कि अंकिता और झारखंड के इस्लामीकरण से त्रस्त परिवार के इंसाफ़ की लड़ाई इस मुक़दमे से बंद नहीं होगी.
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…