दिल्ली पुलिस ने दबोचे नशे के तस्कर, 21 करोड़ की हेरोइन बरामद
नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने राजधानी में नशे के सौदागरों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है,ये तस्कर मध्य प्रदेश के हैं जिनके कब्जे से साढ़े चार किलो हेरोइन बरामद की गयी है। पुलिस का दावा है कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 21 करोड़ रुपये है।स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान त्रिलोक चंद और लाल चंद के रूप में हुई है जो मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
अधिकारी ने कहा कि दोनों कई सालों से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के अन्य राज्यों में हेरोइन की आपूर्ति कर रहे थे।
एसीपी अत्तर सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार और रंजीत सिंह ने ड्रग रैकेट की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारी ने बताया, टीम को सूचना मिली कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर राज्यों में एक अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट सक्रिय है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम बनाई गई। दोनों आरोपियों को आईएसबीटी सराय काले खां से गिरफ्तार किया गया, जब वे एक खेप देने आए थे।
आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एमपी से खरीदकर दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, यूपी में ड्रग्स की तस्करी करते थे।
त्रिलोक ड्रग्स रैकेट का सरगना है। दोनों ने खुलासा किया कि उनके रैकेट के सदस्य पिछले दो सालों में दिल्ली में 100 किलोग्राम से अधिक हेरोइन की आपूर्ति कर चुके हैं।
-भारत एक्सप्रेस
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…