सलमान खान की नई फिल्म का टीजर रिलीज, ये है मूवी का नाम

मुंबई- बॉलीवुड के भाईजान यानि सुपरस्टार सलमान खान की कई सालो से कोई फिल्म रिलीज नही है. लेकिन अब वो बड़े पर्दे पर फिर से वापसी कर रहे है. सलमान की अपकमिंग मूवी के टाइटल की ऑफिशियल एनाउंसमेंट की जा चुकी है. सोमवार को इस फिल्म के शार्ट टीजर को रिलीज किया गया है. 2022 में सलमान खान की यह पहली फिल्म है जो कि साल के लास्ट में रिलीज होगी.

‘किसी का भाई किसी की जान‘

एक्टर सलमान खान की नई मूवी का नाम किसी का भाई किसी की जान है. इस फिल्म के टीजर को सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इस टीजर के कैप्शन में सलमान ने फिल्म का टाइटल लिखा है- ‘किसी का भाई किसी की जान’. यह टीजर 1 मिनट का है जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही इसे तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है. इस टीजर में सलमान खान लंबे बाल, दाढ़ी और शेड्स पहने हुए नजर आ रहे है. सलमान के इस लुक को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे है. लोग उनके इस वीडियों पर काफी कमेंट्स भी कर रहे हैं. नजर आने वाले है. वो हाल ही में अपनी लेडी फ्रेंड पूजा हेगड़े के साथ लद्दाख गए थे. इस टीजर को भी उसी दौरान शूट किया गया था. इस फिल्म में सलमान के साथ साउथ फिल्मों के सुपरस्टार दग्गुबाती वेंकटेश भी लीड रोल में नजर आएंगें.

फरहाद सामजी ने किया है निर्देशन

सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म किसी का भाई किसी की जान का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है.. … फरहाद इससे पहले अक्षय कुमार औऱ कृति सैनन स्टारर बच्चन पांडे को भी डायरेक्ट कर चुके है.  बता दें सामजी के निर्देशन में बनी सलमान की यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी.

—भारत एक्स्प्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

18 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

60 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago