पाकिस्तान भयंकर बाढ़ की चपेट में है। दक्षिणी पाकिस्तान में इतनी भयंकर बारिश हुई है कि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ के कारण 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हालात को देखते हुए सरकार को आपातकाल लगाना पड़ा है।
बाढ़ से चारों तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है। लाखों लोग फंसे हुए हैं..उन्हें राहत का इंतजार है। बलूचिस्तान के प्रमुख शहर क्वेटा और स्वात में हालात खराब हैं। बलूचिस्तान प्रांत का रात-भर की बारिश के बाद देश के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है।
बुनियादी ढांचा ध्वस्त होने से राहत और बचाव कार्य में मुश्किलें पैदा हो रही हैं ।बलूचिस्तान में हवाई, सड़क और रेल नेटवर्क पहले ही बंद कर दिए गए हैं, जिससे देश के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है।
पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने ट्विटर पर कहा, “बलूचिस्तान ऑप्टिकल फाइबर केबल में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण क्वेटा और प्रांत के बाकी प्रमुख शहरों में संचार सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों से संकट से उबारने के लिए दान देने अपील की है। सरकार ने कहा कि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए पाकिस्तान को 72.36 अरब डॉलर की जरूरत है।
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…