Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पाकिस्तान में बाढ़ का कहर, 300 लोगों ने जान गंवाई

 

पाकिस्तान  भयंकर बाढ़ की चपेट में है। दक्षिणी पाकिस्तान में इतनी भयंकर बारिश हुई है कि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ के कारण 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हालात को देखते हुए सरकार को आपातकाल लगाना पड़ा है।

बाढ़ से चारों तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है। लाखों लोग फंसे हुए हैं..उन्हें राहत का इंतजार है। बलूचिस्तान के प्रमुख शहर क्वेटा और स्वात में हालात खराब हैं। बलूचिस्तान प्रांत का रात-भर की बारिश के बाद देश के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है।

बुनियादी ढांचा ध्वस्त होने से राहत और बचाव कार्य में मुश्किलें पैदा हो रही हैं ।बलूचिस्तान में हवाई, सड़क और रेल नेटवर्क पहले ही बंद कर दिए गए हैं, जिससे देश के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है।

पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने ट्विटर पर कहा, “बलूचिस्तान ऑप्टिकल फाइबर केबल में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण क्वेटा और प्रांत के बाकी प्रमुख शहरों में संचार सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों से संकट से उबारने के लिए दान देने अपील की है। सरकार ने कहा कि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए पाकिस्तान को 72.36 अरब डॉलर की जरूरत है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital