वीडियो

होली पर क्रिकेट का रंग: चंग पर भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरों की बढ़ी मांग

होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगे चंग (वाद्य यंत्र) से सजने लगे हैं, लेकिन इस बार चंग पर एक नया रंग चढ़ा है – क्रिकेट का जुनून. इस साल होली के उत्सव में चैंपियंस ट्रॉफी का भी रंग चढ़ चुका है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच चुकी है. इसी को ध्यान में रखते हुए जोधपुर के कारीगरों ने चंग पर क्रिकेट खिलाड़ियों के चित्र उकेरे हैं, जो ग्राहकों को खास आकर्षित कर रहे हैं.

मार्केट में इस समय रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह समेत कई भारतीय क्रिकेटरों के चित्र वाले चंग की भारी मांग देखी जा रही है. शहरी और ग्रामीण इलाकों में ये विशेष चंग तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जिससे इनकी बिक्री में भी बढ़ोतरी हो रही है. राजस्थान के अन्य शहरों से भी इसकी मांग आ रही है.

चंग बनाने वाले कारीगर जितेंद्र कुमार का कहना है कि वे पिछले 20 सालों से चंग पर अलग-अलग तरह की कलाकृतियां उकेरते आ रहे हैं. उन्होंने बताया, “हर साल कुछ नया करने की कोशिश रहती है. इस बार भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में है, तो क्रिकेट खिलाड़ियों के चित्र चंग पर उकेरे हैं. लोगों को यह बहुत पसंद आ रहा है और बिक्री भी अच्छी हो रही है.”

होली के रंग और क्रिकेट का जुनून इस बार चंग के जरिए लोगों तक पहुंच रहा है, जिससे यह परंपरागत वाद्ययंत्र और भी खास बन गया है.

बता दें कि रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जाएगा, जिसमें भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं, 14 मार्च (शुक्रवार) को होली का पर्व मनाया जाएगा. यही कारण है कि चंग पर भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर बनाई गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

7 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

8 minutes ago

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…

10 minutes ago

‘क्या इसीलिए रोकी थी CBI जांच?’ घोटालों के आरोपी अफसरों की रिहाई पर भड़की बीजेपी, हेमंत सरकार को घेरा

झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…

26 minutes ago

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

41 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

45 minutes ago