पुलिस इंस्पेक्टर निकला हैवान,घर बुलाकर महिला से किया रेप

जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो सिस्टम से भरोसा उठने लगता है ।उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में 17 साल की बलात्कार पीड़ित नाबालिग लड़की की मां के साथ  भी बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है..लड़की की मां के साथ बलात्कार का आरोप एक पुलिस इंस्पेक्टर पर लगा है.. इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने पीड़ित लड़की की मां के साथ घर में रेप किया.. आरोपी इंस्पेक्टर अनूप मौर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.. और उसे विभाग से निलंबित कर दिया गया है..

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर अनूप मौर्य उसकी बेटी के साथ हुए रेप के मामले की जांच कर रहा था.. उसने उसे 28 अगस्त को जांच के बहाने उसे अपने क्वार्टर पर बुलाया और उसके साथ रेप किया।

आरोपी इंस्पेक्टर ने अपनी सफाई में कहा कि उसने शिकायतकर्ता महिला को कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर लेने के लिए अपने कमरे में बुलाया था।

कन्नौज के एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि.. प्रारम्भिक जांच में महिला के आरोप सही पाए गए हैं.. आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित करने के साथ गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.. जहां से उसे जेल भेज दिया गया..

कन्नौज सदर के सीओ शिवप्रताप सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं..

Bharat Express Desk

Recent Posts

आखिर क्यों हादसों का हाईवे माना जाता है यमुना एक्सप्रसवे?

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. ग्रेटर नोएडा में बस आग…

1 minute ago

क्या है बीजेपी की नई यूपी रणनीति? लखनऊ से लेकर बूथ तक ऐसे बिछ रहा है चुनावी जाल

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने लखनऊ में अपनी संगठनात्मक तैयारियां…

5 minutes ago

दागी नेताओं पर आजीवन चुनाव बैन की मांग, सुप्रीम कोर्ट में जल्द होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट दागी जनप्रतिनिधियों पर आजीवन चुनाव बैन और लंबित आपराधिक केसों के जल्द निपटारे…

6 minutes ago

हिंदुत्व, जाति और विकास; जानिए यूपी की सियासत में कैसे बदला बीजेपी का फॉर्मूला?

कल्याण सिंह से योगी आदित्यनाथ तक उत्तर प्रदेश की राजनीति का सफर सिर्फ दो मुख्यमंत्रियों…

14 minutes ago

सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली या साजिश? चंडीगढ़ पुलिस हेड कांस्टेबल नितिन का खून से लथपथ मिला शव

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में पुलिस हेड कांस्टेबल नितिन की सिर में गोली लगने से मौत…

23 minutes ago