इंदौर में होगी ग्लोबल इनवेस्टर समिट,दिग्गज उद्योगपति करेंगे शिरकत

मध्य प्रदेश के इंदौर में अगले साल 10 और 11 जनवरी को ग्लोबल इनवेस्टर समिट का आयोजन किया जाएगा. राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है. सीएम शिवराज सिंह ने इस समिट को लेकर अपने ट्वीट में कहा है कि, मैं अत्यधिक आनंद के साथ आपसे यह साझा करना चाहता हूं कि इस बार इंदौर में हम 10 औऱ 11 जनवरी, 2023 को इनवेस्टर्स समिट का आयोजन करने जा रहे हैं. उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश भारत का केन्द्र है. मैं इंडस्ट्रीड के लीडर्स, एनआरआई और ग्लोबल इंवेस्टर्स के स्वागत के लिए तैयार हूं.

देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपति होंगे ग्लोबल इनवेस्टर समिट में शामिल

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अगले साल 10 और 11 जनवरी को होने जा रही ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में देश-विदेश के कई बड़े दिग्गज उद्योगपति शामिल होंगें. इस समिट के जरिए प्रदेश के उत्पादों को दुनिया के बाजार में मुहैया कराने की कोशिश होगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्लोबर इनवेस्टर समिट के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे है. उन्होने कहा कि, आत्मनिर्भर गतिविधियों का क्रियान्वयन समय-सीमा निर्धारित कर सुनिश्चित करें. उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार ने भी विदेशों में राज्यों की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए है. इसके लिए विदेश मंत्रालय का सहयोग भी लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रदेश में रक्षा उपकरणों के उद्योग की स्थापना के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी चर्चा करेंगे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

9 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

9 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

58 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago