मारपीट के आरोप में बांदा के पूर्व विधायक समेत पांच लोगों को जेल

उत्तर प्रदेश के बांदा से खनन अधिकारी के साथ बदसलूकी और मारपीट के मामले में पूर्व विधायक सहित पांच लोगों को अदालत ने जेल भेज दिया है.. अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था।

बृजेश कुमार प्रजापति  ने 2018 के एक मामले में अदालत में न्यायाधीश गरिमा सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया था. जिसमें उन पर खनन अधिकारी शैलेंद्र सिंह से मारपीट करने, धमकी देने और पैसे निकालने का आरोप है।

इस मामले में शहर कोतवाली में पूर्व विधायक पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 342, 353, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया।

खनन अधिकारी ने आरोप लगाया था. कि बृजेश कुमार प्रजापति ने उन्हें सर्किट हाउस में बुलाया . जहां उन्हें बंदी बनाया गया और  जान से मारने की धमकी दी गई थी..उन्होंने प्रजापति पर उनसे 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया था..बृजेश प्रजापति तब बीजेपी विधायक  थे।

प्रजापति के अलावा उनके साथ देवेंद्र प्रजापति पप्पू, मनोज प्रजापति नीलू, लवकेश और कुलदीप को भी जेल भेज दिया गया।

बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा, मामला 2018 का है जिसमें आरोप पत्र दाखिल किया गया है. मामले की सुनवाई चल रही है। सोमवार को सभी पांचों लोगों को जेल भेज दिया गया…

Bharat Express Desk

Recent Posts

बीजेपी की नई टीम का चरणबद्ध बदलाव, पुराने दिग्गजों की हुई दमदार वापसी

BJP New National Team: बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में हाल में किए गए फेरबदल को…

13 minutes ago

आखिर क्यों हादसों का हाईवे माना जाता है यमुना एक्सप्रसवे?

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. ग्रेटर नोएडा में बस आग…

32 minutes ago

क्या है बीजेपी की नई यूपी रणनीति? लखनऊ से लेकर बूथ तक ऐसे बिछ रहा है चुनावी जाल

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने लखनऊ में अपनी संगठनात्मक तैयारियां…

37 minutes ago

दागी नेताओं पर आजीवन चुनाव बैन की मांग, सुप्रीम कोर्ट में जल्द होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट दागी जनप्रतिनिधियों पर आजीवन चुनाव बैन और लंबित आपराधिक केसों के जल्द निपटारे…

37 minutes ago

हिंदुत्व, जाति और विकास; जानिए यूपी की सियासत में कैसे बदला बीजेपी का फॉर्मूला?

कल्याण सिंह से योगी आदित्यनाथ तक उत्तर प्रदेश की राजनीति का सफर सिर्फ दो मुख्यमंत्रियों…

45 minutes ago