प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की ताकत बढ़ी-राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र में बदल गया है..उन्होंने कहा कि इस समय भारत हर प्रकार के खतरों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है,फिर चाहे वह आंतरिक खतरे हों या बाहरी..

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में एक समारोह में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में सरकार के उठाए गए कदमों ने सशस्त्र बलों में एक नया विश्वास जगाया है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया और न ही उसने एक इंच विदेशी भूमि पर कब्जा किया है।बावजूद इसके, अगर कोई कभी भी हमारी संप्रभुता, एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पिछले आठ वर्षों का परिणाम है कि भारत अब कमजोर नहीं रहा।रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों ने 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 में बालाकोट के आतंकी शिविर पर हमला किया  तो हमने आतंकवाद पर अपना रुख स्पष्ट किया। यह इस बात का सबूत था कि भारत की सैन्यशक्ति किसी भी देश से कम नहीं है।

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

9 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

9 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

58 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago