अन्ना हजारे ने केजरीवाल को दिखाया आइना,शराब नीति की आलोचना की

समाजिक कार्यकर्ता और भ्रष्टाचार विरोधी अन्ना हजारे ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होने दिल्ली की आबकारी नीति की आलोचना करते हुए केजरीवाल पर सत्ता के नशे में चूर होने का आरोप लगाया है. पत्र में अन्ना हजारे ने केजरीवाल की किताब स्वराज की कुछ लाइनों को याद दिलाया है।

उन्होंने खत में लिखा, ‘राजनीति में आने से पहले आपने ‘स्वराज’ किताब लिखी थी और उसकी प्रस्तावना मुझसे लिखवाई थी. आपने किताब में ग्रामसभा और शराब नीति के बारे में विस्तार से लिखा था। आपने जो कुछ भी लिखा था वह आपको याद दिलाना चाहता हूं। अन्ना हजारे ने अपने शिष्य केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा कि आपने अपनी किताब स्वराज में आदर्श की बातें लिखी थी। इसलिए मुझे आपसे बहुत उम्मीदें हैं…..लेकिन, ऐसा लगता है कि आप राजनीति में आने और दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने उन शब्दों को भूल गए हैं। अन्ना हजारे ने केजरीवाल की आबकारी नीति की आलोचना करते हुए कहा कि, आपने जो नई आबकारी नीति बनाई है, वह शराब की लत की आदत को बढ़ावा देती है। इस नीति से राज्य के कोने-कोने में शराब की दुकानें खुल रही हैं। जिससे यह नीति भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा दे सकती है। यह नीति बिल्कुल भी जनता के हित में नहीं है, लेकिन आपने ऐसी नीति लाने का फैसला किया है।

अन्ना हजारे ने अपने शिष्य केजरीवाल को 2012 के आंदोलन को याद दिलाते हुए कहा कि, केजरीवाल जी आप भूल गए है कि भ्रष्टाचार औऱ लोकपाल बिल को लेकर हमने दिल्ली में जो आंदोलन किए थे उसमें हमारा इरादा राजनीतिक पार्टी बनाना बिल्कुल भी नही था. अन्ना हजारे ने इस पत्र में आगे लिखा कि दिल्ली की आबकारी नीति को देखकर मुझे ऐसा लगता है कि 2012 ऐतिहासिक आंदोलन खत्म करके जो राजनीतिक पार्टी बनाई गई वो अब उसी रास्ते पर चल रही है जिस पर देश की दूसरी राजनीतिक पार्टीयां चल रही है।यह बेहद खतरनाक है. अन्ना हजारे ने पत्र में लिखा कि मैं यह पत्र इसलिए लिख रहा हूं कि हमने पहले रालेगणसिद्धी गांव में शराब को बंद किया था. इसके बाद महाराष्ट्र में एक अच्छी शराब नीति बने इसके लिए भी आंदोलन किया था. जिसके बाद आंदोलन की वजह से शराब बंदी का नया कानून बन गया, जिसमें किसी गांव और शहर में अगर 51 प्रतिशत महिलाएं शराब बंदी के पक्ष में वोटिंग करती है तो वंह शराबबंदी हो जाती है. अन्ना हजारे ने इस पत्र में लिखा कि हमें दिल्ली की आम आदमी सरकार से भी इसी तरह की नीति की उम्मीद थी, लेकिन आप ने ऐसा कुछ भी नही किया. हजारे ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग भी बाकी राजनीतिक पार्टियों की तरह पैसा से सत्ता और सत्ता से पैसा कमाने के जंजाल में फंस चुके है. हजारे ने केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि, देश के बड़े आंदोलन से जन्मी राजनीतिक पार्टी को यह बात शोभा नहीं देती है.

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

1 hour ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

1 hour ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago