अंकिता के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए-राहुल गांधी

झारखंड के दुमका में अंकिता को जिंदा जलाए जाने का मामला अब तूल पकड़ रहा है,,बीजेपी ने इस मामले में एंट्री मारते हुए झारखंड सरकार को आड़े हाथों लिया है..इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा है कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।गौरतलब है कि झारखंड में कांग्रेस सरकार का हिस्सा है जिसके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं।झारखंड मे कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की गठबंधन वाली सरकार है।

राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि अंकिता के साथ किए गए बर्बर व्यवहार और उसकी मौत ने हर भारतीय का सिर शर्म से झुका दिया है । उसे और उसके परिवार को न्याय तभी मिलेगा। जब अपराध करने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आज का समय महिलाओं के लिए माहौल को सुरक्षित बनाने का है। 12वीं कक्षा की छात्रा अंकिता को शाहरुख नाम का युवक परेशान कर रहा था । अंकिता ने जब युवक को ठुकरा दिया और उसके परिवार से उसकी शिकायत कर दी, उसके बाद युवक ने उस पर पेट्रोल फेंककर उसे जिंदा जला दिया।

Bharat Express Desk

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

3 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

4 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

4 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

5 hours ago