पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।वह किसी न किसी बहाने से भारत में घुसने के लिए षड्यंत्र करता रहता है। हाल ही में पाक की तरफ से एक ड्रोन ने आधी रात के बाद रामदास सेक्टर में भारतीय क्षेत्र के अंदर सौ मीटर की दूरी पर घुसपैठ की थी।इसके बाद सीमा की सुरक्षा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान से आए हुए एक ड्रोन को खदेड़ दिया है। दरअसल बीएसएफ के जवानों ने आधी रात पाकिस्तान से आए ड्रोन को देखा और गोलियां चलाईं जिससे वह वापस भागने के लिए मजबूर हो गया।
गुरदासपुर सेक्टर में बीएसएफ के उप महानिरीक्षक प्रभाकर जोशी ने बताया कि पाकिस्तानी ड्रोन की आवाज सुनकर बीएसएफ के जवानों ने पहले आग के गोले दागे और फिर उस पर गोलियां चलाईं जिसके बाद वह पाकिस्तान लौट गया। गुरुवार की सुबह, बीएसएफ और पुलिस ने यह पता लगाने के लिए इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया कि क्या पाकिस्तान के ड्रोन ने भारत में नशीले पदार्थो, हथियारों या गोला-बारूद सहित कोई भी प्रतिबंधित पदार्थ गिराया तो नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…