यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ेगी जेडीयू, बाहुबली धनंजय सिहं को बनाया राष्ट्रीय महासचिव

 

एनडीए से नाता तोड़कर बिहार में आरजेडी के साथ सरकार बनाने के बाद अब जनता दल यूनाइटेड की नजर उत्तर प्रदेश पर है। जदयू 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपने प्रत्याशी उतारेगी। अपने इसी प्लान को जमीन पर उतारने के लिए जदयू ने जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

धनंजय सिंह जौनपुर जिले की मल्हानी सीट से 2022 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। हालांकि वह एक बार बसपा के टीकट पर एक बार लोकसभा चुनाव जीते थे। इससे पहले जिले की रारी विधानसभा क्षेत्र से कई बार निर्दलीय विधायक बने थे। उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
जनता दल (यूनाइटेड) 2024 में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में अपना आधार को और मजबूत करने के लिए काम कर रही है। जेडीयू विशेष रूप से बिहार की सीमा से लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

महासचिव बनने के बाद धनंजय सिंह ने कहा, “हम एक राजनीतिक दल हैं और हम इस बार उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। नीतीश कुमार सबसे लंबे समय से मुख्यमंत्री हैं और उनका करिश्मा अभी कम नहीं हुआ है।”

उन्होंने कहा कि, “पार्टी जल्द ही सीटों और संभावित उम्मीदवारों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू करेगी और पूरी तैयारी के साथ चुनाव का सामना करेगी।”

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

25 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

31 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago