बक्सर-बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर से एक सनसनीखेज सामने आया है।मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी 3 बेटियों को गला दबाकर मार डाला। आरोप है कि बेटा नहीं होने के कारण महिला ने अपनी तीनों बेटियों की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि गाय घाट गांव निवासी सुनील यादव की पत्नी पिंकी देवी पुत्र नहीं होने के कारण अवसाद में रह रही थी और आखिरकार उसने परेशान होकर अपनी तीनों बेटियों की जान ले ली।
मृत बच्चियों की उम्र 11 साल, 8 साल और 3 साल बताई गई है। सुनील यादव बाहर रहकर काम करता है।
ब्रह्मपुर के थाना प्रभारी डी एन चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
उन्होंने बताया तीनों बच्चियों की मां पिंकी देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुत्र नहीं होने पर अवसाद में ये हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि के जातकों के लिए आज गुरु का प्रभाव…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को आज किसी पुराने मामले को…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए आज कामकाज में तरक्की…
Singh Rashi Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…