अमेरिका की एक और बड़ी कम्पनी को चलाने की जिम्मेदारी भारतवंशी को मिली है. दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी चेन चला रही स्टारबक्स ने भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को अगला चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) नियुक्त किया है.
इस समय स्टारबक्स मुश्किलों से घिरी हुई है। इससे निकालने के लिए लक्ष्मण नरसिम्हन को जिम्मेदारी मिली है.
अभी तक नरसिम्हन रेकिट के सीईओ थे. लक्ष्मण के रेकिट के CEO पद से हटने का समाचार आते ही एफटीएसई-सूचीबद्ध रेकिट के शेयर 4% तक गिर गए.
इससे पहले नरसिम्हन ने पेप्सिको में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं. वे पेप्सिको में ग्लोबल चीफ कमर्शियल ऑफिसर भी रहे थे. उन्होंने कंपनी के लिए लैटिन अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में सीईओ के रूप में भी काम किया. नरसिम्हन ने कंसल्टिंग फर्म मैकिन्से एंड कंपनी में एक सीनियर पार्टनर के रूप में भी काम किया है.
स्टारबक्स बोर्ड की अध्यक्ष मेलोडी हॉब्सन ने लक्ष्मण नरसिम्हन कंपनी के सीईओ बनाए जाने के बाद कहा कि.. मेरा मानना है कि कंपनी के सीईओ के तौर पर हमें एक असाधारण व्यक्ति मिला है और हमें उम्मीद है कि वो यहां उल्लेखनीय काम करेंगे. उन्होंने बताया कि इसी साल 1 अक्टूबर से लक्ष्मण नरसिम्हन स्टारबक्स के तौर पर काम करना शुरू करेंगे.
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…
Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…
SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…
Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…