कृपाल सिंह
जयपुर- राजस्थान के भरतपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है, जहां बीजेपी नेता कृपाल सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गयी..ये घटना रविवार रात उस वक्त हुई जब बीजेपी नेता कृपाल सिंह घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने गाड़ी रोक ली। और उनकी कार को एक दर्जन से ज्यादा बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है। स्थानीय लोगों ने हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई है।
कृपाल सिंह के शव को आरबीएम अस्पाताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां दोपहर बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।पुलिस के अनुसार, जघीना पहले बीजेपी किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता थे। वह इस समय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्यरत थे।
सूचना मिलने पर कृपाल सिंह के दोस्त और परिजन मौके पर पहुंचे और आरबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मीणा के अनुसार घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
–आईएएनएस
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…