Sensation from another case of love jihad in Jharkhand
रांची-झारखंड के गुमला में अंकिता को जिंदा जलाए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं पड़ा कि लव जिहाद का एक और जिन्न सामने आ गया. लोहरदगा में रब्बानी अंसारी नाम के एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक 17 वर्षीया नाबालिग आदिवासी लड़की से प्यार का नाटक किया, उसका यौन शोषण किया।पुलिस ने रब्बानी अंसारी नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
बताया जाता है कि रब्बानी युवती पर धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डाल रहा था।जब लड़की ने इनकार किया तो रब्बानी ने उसे कुएं में फेंक दिया और उसे पत्थर से कुचल कर मारने की कोशिश की। कुछ ग्रामीणों की मदद से उसे लडकी को बाहर निकाला गया। लड़की का कहना है कि छह महीने पहले उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया था। उसने अपना नाम साजन उरांव बताते हुए दोस्ती का हाथ बढ़ाया। फिर बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो उसने प्यार का वास्ता देकर उसका यौन शोषण किया। इसी बीच जब उसे युवक के असली नाम और मजहब का पता चला, तब उसने उससे मिलने-जुलने और बात करने से इनकार किया। वही रब्बानी ने उस पर कई बार धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला। बीते शुक्रवार को जब वह अपने गांव में किसी काम से जा रही थी तो रब्बानी उसके सामने आ गया। बात करने से इनकार करने पर उसने उसे कुएं में धकेल दिया और उपर से पत्थर फेंककर उसकी जान लेने की कोशिश की। गांव के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। इस वारदात की जानकारी मिलने पर लोहरदगा के कई संगठनों ने जोरदार विरोध जताया है। कई हिंदुत्ववादी संगठनों ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
–आईएएनएस
Ram Mandir Chanda Chori: अनुकल्प मिश्रा पर 56 बार सह-अभियुक्तों की मदद करने, लवकुश मिश्रा…
UP FSDA Raids: फर्जी दवाई, फर्जी पनीर, फर्जी तेल के बाद अब यूपी में नकली…
14 साल की उम्र में रुख्माबाई ने उस शादी को मानने से इनकार कर दिया,…
Adani Realty Stalled Projects: अटके हुए घरों की मुश्किल में अडानी रियल्टी एक बड़े समाधानकर्ता…
चंडीगढ़ में आयोजित WISE 4.0 (Women’s International Summit) कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर जोर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर…