IND vs Pak: अर्शदीप को बदनाम करने की ना’पाक’ कोशिश, ISI की साजिश हुई नाकाम

दुबई-एशिया कप में रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच के बाद अर्शदीप सिंह को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मैच के बहुत ही अहम मोड़ पर 17वें ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली का कैच छोड़ा था. कैच छूटने बाद आसिफ ने मैच जिताऊ पारी खेली. उन्होंने 19वें ओवर में खुशदिल शाह के साथ भुवनेश्ववर कुमार की गेंदों पर 19 रन बटोरे औऱ पाकिस्तान को जीत दिला दी. इस मैच के बाद अर्शदीप सिंह के कैच ड्रॉप करने का मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है.

आईटी मंत्रालय ने लिया एक्शन

दिल की धड़कनें रोक देने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में जीत हार से ज्यादा चर्चा टीम इंडिया के गेंदबाज अर्शदीप सिंह की हो रही है. अर्शदीप ने रविवार को मैच के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली का शार्ट प्वाइंट पर एक आसान सा कैच छोड़ा था. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हे ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं इसे लेकर एक बड़ी औऱ हैरानी भरी खबर भी सामने आई है. आज सुबह विकीपीडिया पर अर्शदीप सिंह के पेज पर कुछ बदलाव किया गया है. अर्शदीप की प्रोफाइल पर खालिस्तानी शब्द जोड़ा दिया गया है. इस मामले को गंभरीता से लेते हुए आईटी मंत्रालय एक्शन मोड में आ गया है. आईटी मंत्रालय की तरफ से विकिपीडिया को एक नोटिस भेजा गया है.

आईटी मंत्रालय के मुताबिक भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज पर खालिस्तान के समर्थन में होने का दावा किया जा रहा है. आईटी का कहना है कि अर्शदीप के प्रोफाइल के साथ इस तरह की हुई छेड़छाड देश में माहौल को बिगाड़ सकती है. इसके अलावा टीम इंडिया के गेंदबाज अर्शदीप सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा के नजरिए से भी यह चिंता वाली बात हो सकती है.सोशल मीडिया पर अर्शदीप को बदनाम करने की कोशिश हो रही है ..सूत्रों से पता चला है कि इस मामले को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भी हवा दे रही है ..पाकिस्तानी एजेंसी पर खालिस्तान समर्थकों के साथ देने के आरोप लगते रहे हैं…

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

6 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

23 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago