नई दिल्ली- रेलवे पुलिस ने ट्रेन की टिकट परीक्षक के रूप में भर्ती परीक्षा देने वाले पांच फर्जी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बेरोजगारों को आरोपियों ने ठगी का शिकार बनाया था। सभी जेल भेजे गए हैं।
इनके पकड़े जाने से पुलिस ने अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है। जिनका कई और राज्यों में नेटवर्क हो सकता है। इस गिरोह के खिलाफ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की पुलिस शाखा में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ धारा 419, धारा 420, धारा 468, धारा 471 और 147 और 169 के तहत मामला दर्ज किया है और इस मामले की जांच आगे की जा रही है।
यह गैंग लोगों से पैसे लेकर रेलवे की परीक्षा में दूसरे लोगों को बिठाकर परीक्षा पास करवाता था। लोगों से मोटी रकम ली जाती थी। उनकी जगह फर्जी कैंडिडेट के जरिए परीक्षा पास करवाई जाती थी।
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…