नई दिल्ली:- कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने के लिए उनके फैंस लगातार दुआएं कर रहे हैं. फैंस की यह दुआएं चमत्कार में बदलती नजर भी आ रही है. हार्ट अटैक के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में पिछले 22 दिनों से एडमिड राजू श्रीवास्तव के हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट है. बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव अब तेजी से ठीक हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक राजू अब खुद 80 से 90 प्रतिशत ऑक्सीजन ले पा रहे हैं और उनकी हार्टरेट भी नार्मल हो गई है. राजू की हालत को बेहतर देखते हुए डाक्टर्स उनको जल्द वेंटिलेटर से हटा सकते हैं.
10 अगस्त को दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद जिम ट्रेनर और उनकी टीम ने राजू को तुरंत एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी और उन्हे आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया था. पिछले हफ्ते राजू श्रीवास्तव के दोस्त और कॉमेडी कलाकार सुनील पाल ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि राजू को अब होश आ गया है और उनकी तबीयत में सुधार होना भी शुरु हो गया है.
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…