सूर्यकुमार यादव के तूफान में उड़ा हॉन्गकॉन्ग, एक ही ओवर में जड़े चार छक्के

एशिया कप टूर्नामेंट में भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपनी तूफानी पारी से हॉन्गकॉन्ग के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। बुधवार को सूर्य का बल्ला ऐसा चमका जिसके आगे हॉन्गकॉन्ग के सारे बॉलर पानी मांगते दिखे। उन्होने मात्र 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 26 गेंदों में 68 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली। सूर्यकुमार यादव जिस समय मैदान में उतरे थे, उस समय भारत का स्कोर बोर्ड बहुत स्लो चल रहा था, लेकिन उन्होने तुरंत गियर बदलते हुए 261.54 की स्ट्राइक रेट से दुबई इंटरनेशनल मैदान के चारों ओर शार्ट्स लगाना शुरु किया। उन्होने विराट कोहली के साथ मिलकर 42 गेंदों में 98 रनों की साझेदारी की। खासकर आखिरी के कुछ ओवरों में सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले की क्लास दिखाते हुए एक ही ओवर में 4 गगनचुंबी छक्के जड़े जिससे भारत का स्कोर 192 रनों तक पहुंच गया। सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस दमदार पारी में 6 छक्के और इतने ही चौके जड़े। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने हॉन्गकॉन्ग पर 40 रनों से जीत दर्ज की। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

24 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

24 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago