अभिनेता अमिताभ बच्चन
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई’ (Uunchai) बॉक्स ऑफिस पर काफी छाई हुई है, लेकिन कुछ लोग 80 साल के बिग बी पर 800 करोड़ का दाव खेलने जा रहे हैं.
बॉलीवुड और सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन हाल में फिल्म ‘ऊंचाई’ (Uunchai) में नजर आए हैं. इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ-साथ एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Nina Gupta) भी नजर आ रही हैं. ये फिल्म इसी शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
ये फिल्म 500 से भी कम बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. वहीं फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.81 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन पहले दिन के कलेक्शन से 50 फीसदी ज्यादा की कमाई की. साथ ही फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर लगी हुई है और काफी पसंद की जा रही है.
वहीं बिग बी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, 80 साल के अमिताभ बच्चन पर 800 का दाव लगा हुआ है. ये उनकी आने वाली फिल्मों का कुल बजट है, जो एक-एक कर थिएटर्स में रिलीज होने वाली हैं.
मीडिया रिपोर्ट बी के पास अभी कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से 5 फिल्में पेडिंग में है. आने वाले समय में बिग बी जल्द ही गनपत, घूमर, The Umesh Chronicles, प्रोजेक्ट-के और बटरफ्लाई जैसी फिल्मों में काम करते नजर आएंगे.
कहा जा रहा है कि इन फिल्मों के अलावा भी अमिताभ बच्चन के पास कई प्रड्यूसर्स के फोन और फिल्मों में ऑफर पड़े हैं, जिनमें दिग्गज सुपरस्टार नजर आ सकते हैं. बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ अमिताभ बच्चन सोनी टीवी पर अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 14’ (KBC 14) भी होस्ट कर रहे हैं, जिसपर दर्शकों का खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. साथ ही इस शो से भी अमिताभ बच्चन की झोली में काफी पैसे की बरसात हो रही है.
वहीं अगर उनके काम करने की क्षमता के बारे में बात की जाए तो, बताया जा रहा है कि इस समय और उम्र में भी बिग बी 15-15 घंटे काम कर रहे हैं और इससे उनको परेशानी भी नहीं है. साथ ही उनकी एक बात उनके फैंस और प्रड्यूसर्स को भी खूब पसंद आती है कि वो अपने काम की वजह से प्रोजेक्ट्स में कोई कमी नहीं होने देते हैं. वो अपने हर प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करते हैं. इतना ही नहीं उनके फैंस भी यही चाहते हैं कि वो हमेशा ऐसे स्वस्थ बने रहें.
वहीं अमिताभ की अपकमिंग फिल्मों के बजट की बात करें तो, फिल्म ‘गनपत’ में वो टाइगर श्रॉफ (Tiger shroff) के साथ नजर आने वाले हैं, जिसका बजट ही 200 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है. वहीं फिल्म ‘घूमर’ में उनका एक कैमियो है. इसका बजट 35 करोड़ रुपये है. इसके अलावा ‘प्रोजेक्ट-के’ और ‘बटरफ्लाई’ का बजट 500 से लेकर 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसके अलावा ‘केबीसी’ का अगला सीजन और The Umesh Chronicles में भी अमिताभ बच्चन को काम करना है.
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…