Gold Rate: देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में सोने के भाव में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. सोने का भाव 7 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है. वहीं मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 52,877 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. इससे पहले इसी साल में 20 अप्रैल को सोना 52,752 रुपए पर बिका था. एनालिस्ट के मुताबिक देश में लाखों की तादाद में शादियां और डॉलर कमजोर होने से सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों की मानें तो 3 नवंबर को सोने की कीमत घटकर 50,114 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी. इस हिसाब से बीते सात दिन में सोना 2,763 रुपए महंगा हुआ था. बता दें कि 5,6 और 8 नवंबर को सर्राफा बाजार बंद होने की वजह से केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि मौजूदा हालात सोने के पक्ष में है. वहीं अगले साल जनवरी तक सोने के भाव में तेजी बनी रहेगी.
देश में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में 14 नवंबर से लेकर 14 दिसंबर के बीच देश में करीब 30 लाख से अधिक शादियां होने का अनुमान है. इसके लिए गहनों की खरीदारी शुरू हो चुकी है. जिसके चलते सोने की मांग भी बढ़ गई है
अमेरिका में बीते माहिने अनुमान से कम महंगाई के कारण डॉलर इंडेक्स तीन महीनों के निचले स्तर पर पहुंच चुका है. डॉलर की वैल्यू गिरने का सीधा असर सोने में तेजी के रूप में देखने को मिलता है. बता दें कि चीन में सोने की खपत सबसे ज्यादा होती है. वहां 20 जनवरी से नए साल का जश्न होगा ऐसे में इसकी तैयारी काफी पहले से शुरू हो जाती है और सोने की खरीद काफी बढ़ जाती है. वहीं चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस बीच रूस-यूक्रेन युद्ध भी एक बार फिर भड़क चुका है. इसके चलते अनिश्चितता बढ़ रही है और दुनियाभर के निवेशक सोने में निवेश बढ़ाने लगे हैं.
सोने की कीमत
1 नवंबर 5069
2 नवंबर 50824
3 नवंबर 50114
4 नवंबर 50522
7 नवंबर 50958
9 नवंबर 51514
10 नवंबर 51514
11 नवंबर 52281
14 नवंबर 52430
15 नवंबर 52877
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…