देश

C Voter Survey: गुजरात में दिग्गज नेताओं के टिकट काटना पड़ सकता है भारी, इस सर्वे से बढ़ सकती है BJP की टेंशन

गुजरात में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों का प्रचार अपने चरम पर है. सभी पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रखा है. इसके साथ ही सभी पार्टियां अपने टिकट बंटवारे को लेकर मंथन कर रही है. बीजेपी ने इस बार चुनाव में अपने कई बड़े नेताओं के टिकट काट दिए है. वहीं कांग्रेस में भी टिकट बंटवारे को लेकर भारी मंथन जारी है. एक तरफ आम आदमी पार्टी ने अपने सीएम उम्मीदवार का ऐलान कर दिया तो दूसरी तरफ अमित शाह ने भी मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया कि उनका सीएम चेहरा इस बार भी भूपेंद्र पटेल ही होंगे. ऐसे में चुनावी एजेंसियां भी अपना-अपना सर्वे लगातार कर रहीं है. हम आपको इसमें यही बताने की कोशिश करेंगे कि बीजेपी की तरफ से बड़े नेताओं का टिकट काटे जाने पर एबीपी न्यूज का सी- वोटर सर्वे किया कहता है.

सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे

इस सर्वे में लोगों से सवाल किया गया कि कई बड़े नेताओं के टिकट कटने से बीजेपी को फायदा होगा या नुकसान ? इस सवाल पर जनता ने चौंकाने वाले जवाब दिए हैं. इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी को भारी नुकसान होने वाला है. क्योंकि बीजेपी ने इसी सरकार में अपना पूरा मंत्रीमंडल बदल दिया था. और अब दिग्गज नेताओं के टिकट काटे जा रहे हैं.

सर्वे में 42 प्रतिशत लोगों ने कहा कि बीजेपी को इससे फायदा होगा, जबकि 48 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इससे बीजेपी को नुकसान होगा. इसके अलावा 10 प्रतिशत ऐसे है जिनका मानना है कि बड़े नेताओं के टिकट कटने से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

इस बार त्रिकोणीय मुकाबला

गुजरात का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प हो गया है या यूं कह कि इस बीजेपी के लिए मुकाबला एकतरफा नहीं वाला है. क्योंकि इस बार आम आदमी पार्टी ने गुजरात में मजबूत ताल ठोकी है. और उसकी चर्चा भी जनता के बीच देखी जा रही है. क्योंकि आप पार्टी के तरफ से गुजरात में लोगों के लिए काफी लुहावने वादे किए गए है. दूसरी बीजेपी की तरफ से कई बड़े नेता मैदान में हैं. वहीं कांग्रेस भी साइलेंट तरीके से गुजरात में काम कर रही है. ऐसे में देखना होगा. जनता किस को चुनती है. इसकी तस्वीर 8 दिसंबर को साफ हो जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago