प्रयागराज में अलोपी देवी शक्तिपीठ
Alopi Devi Temple: सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि बहुत खास त्योहार है. यह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है. इस साल यह 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगा. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. देशभर में माता के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगती है. लोग मां के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं और मंदिरों में खास रौनक छा जाती है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में अलोपीबाग इलाके में अलोपी देवी शक्तिपीठ मंदिर स्थित है. यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है. यहां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मंदिर में मां की कोई मूर्ति नहीं है. भक्त बिना मूर्ति के ही मां की पूजा करते हैं. मंदिर के बीच में एक कुंड है, जिसके ऊपर चांदी का झूला या पालना बना हुआ है. इसे लाल कपड़े से ढककर रखा जाता है और इसी की पूजा होती है. नवरात्रि में यहां श्रृंगार नहीं होता, लेकिन नौ दिनों तक मां के अलग-अलग स्वरूपों का पाठ और विधि-विधान से आराधना की जाती है.
पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब मां सती ने अपने पिता दक्ष के यज्ञ में आत्मदाह किया, तो भगवान शिव दुखी होकर उनका शरीर लेकर घूमने लगे. तब भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर के टुकड़े कर दिए. ये टुकड़े भारत के अलग-अलग स्थानों पर गिरे, जो शक्तिपीठ बन गए. अलोपी देवी मंदिर में मां सती का दाहिना हाथ का पंजा (उंगलियां) एक कुंड में गिरा और वहां अलोप (गायब) हो गया. इसलिए इस जगह का नाम अलोपी पड़ा, जिसका मतलब है ‘गायब होने वाली’.
कुछ मान्यताओं में इसे अंतिम शक्तिपीठ भी कहा जाता है, क्योंकि यहां सती का आखिरी हिस्सा गायब हुआ. मंदिर संगम के पास है, जहां गंगा, यमुना और सरस्वती मिलती हैं. यह जगह कुंभ मेले के दौरान भी बहुत महत्वपूर्ण होती है. इतिहास में 11वीं शताब्दी से इस मंदिर का जिक्र मिलता है और मराठा काल में भी इसका विकास हुआ.
नवरात्रि में यहां लाखों भक्त आते हैं. भक्त कुंड से जल लेकर पालने पर चढ़ाते हैं और परिक्रमा करते हैं. मान्यता है कि मां अलोपशंकरी या ललिता देवी के रूप में यहां विराजमान हैं. लोग मनोकामनाएं मांगते हैं और मां का आशीर्वाद लेते हैं. यह मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है, जहां अदृश्य शक्ति की पूजा होती है.
SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…
Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…
Hibiscus Plant Care Coffee Fertilizer: गुड़हल के पौधे में फूल कम आ रहे हैं या…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बीच आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों…
गोरखपुर में विजयादशमी की पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही मुख्यमंत्री योगी…