नवीनतम

हर-हर शंभू फेम फरमानी नाज के साथ हुई बड़ी घटना, परिवार वाले भी हुए गिरफ्तार

हर हर शंभू गाकर फेमस  हुई, इंडियन आइडल (Indian Idol) और यूट्यूब पर (Youtube) फेम फरमानी नाज (Farmani Naaz) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है बता दें कि फरमानी नाज के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो गैंग बनाकर सरिया लूटता था. पुलिस ने सोमवार को फरमानी नाज के भाई समेत कुल 8 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामलें में फरमानी नाज के पिता और जीजा भी शामिल है. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.

आरोप है कि गिरफ्तार  हुए सभी बदमाश मेरठ के हर्रा से सरकारी टंकी का सामान लूटकर ले गए थे. इसे लेकर मुकदमा भी दर्ज किया गया था. जिसके बाद सरधना पुलिस ने सोमवार को घटना में शामिल डकैती के मामले में 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया. साथ ही उनके कब्जे से माल भी बरामद कर लिया. इसमें वो वाहन भी बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल बदमाशों ने डकैती में किया था.

बताया जा रहा है कि फरमानी नाज के पिता और जीजा लूट के माल को खपाने में अहम भूमिका निभाते हैं. यानी भाई, पिता और जीजा तीनों अपराधी हैं. डकैती की वारदात को अंजाम देते, साथ ही डकैती के माल को बाजार में बेचने का काम करते थे. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. अब पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है.

फरमानी नाज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली विधानसभा क्षेत्र के एक गांव मोहम्मदपुर माफी गांव की निवासी हैं. उनके परिवार में उनके पिता मोहम्मद आरिफ, मां फातिमा, भाई फरमान और फरमानी नाज का एक छोटा बेटा मोहम्मद अर्श सभी साथ रहते हैं. बीते कुछ महीनों पहले फरमानी नाज इसलिए भी चर्चा में आई थी क्योंकि उन्होंने हर-हर शंभू गाना रिकार्ड करके यूट्यूब पर अपलोड किया था. जिसके बाद वो उलेमाओं के निशाने पर आ गई थीं.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

19 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

33 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

38 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

50 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

59 minutes ago