नवीनतम

Bigg Boss 16: घरवालों पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा, पहली बार सुनाई ऐसी सख्त सजा

‘बिग बॉस 16’ में बीते कुछ दिनों से नजर आने वाले कई कंटेस्टेंट्स नेशनल टीवी पर खुलेआम सिगरेट पीते दिखे हैं, जिस पर लोगों का गुस्सा फूटा. वहीं, अब ‘बिग बॉस’ ने सभी को एक सख्त सजा दी है.

‘बिग बॉस’ टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है, जिसका फॉर्मेट कई लोगों को पसंद नहीं आता है. इसी वजह से समय समय पर इस शो का सोशल मीडिया पर विरोध भी हुआ. इतना ही नहीं, इस शो में आने वाले सितारे भी कई बार ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिससे बवाल खड़ा हो गया.

बीते कुछ दिनों से ‘बिग बॉस 16’ में नजर आने वाले कई कंटेस्टेंट्स नेशनल टीवी पर खुलेआम सिगरेट पीते दिखे हैं, जिस पर लोगों का गुस्सा फूटा है. हालांकि, ‘बिग बॉस’ ने भी कई बार कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई है. लेकिन कोई नहीं माना, जिसके बाद अब ‘बिग बॉस’ ने सभी को एक सख्त सजा दी है.

बुधवार के एपिसोड में ‘बिग बॉस’ का गुस्सा उन कंटेस्टेंट्स पर फूटा है, जो घर में सिगरेट पीते हैं. दरअसल, ‘बिग बॉस’ के हर सीजन में घर में सिगरेट पीने के लिए एक अलग से रूम बनाया जाता है और इस बार भी ऐसा ही है. लेकिन इस बार कंटेस्टेंट्स उस कमरे में सिगरेट ना पीकर बाहर खुले में सिगरेट पीते हुए दिखते हैं, जिस वजह से अब ‘बिग बॉस’ ने सभी कंटेस्टेंट्स को सजा दी है. ‘बिग बॉस’ की तरफ से सिगरेट रूम को बंद कर दिया है और उस पर लिखा है, ‘हम बेवकूफ हैं’.

इसके अलावा, ‘बिग बॉस’ ने सभी कंटेस्टेंट्स को खुले में ही सिगरेट पीने की सजा सुनाई है. साथ ही कंटेस्टेंट्स से कहा गया है कि सिगरेट पीते हुए अब हर कंटेस्टेंट अपने फैंस से कैमरे पर बात करते हुए नजर आएगा और अपने फैंस को बताएगा कि वह सिगरेट क्यों पीते हैं और इससे क्या फायदा होता है.

इस दौरान ‘बिग बॉस’ की तरफ से यह भी कहा गया कि इस शो में टीवी और बॉलीवुड के सितारे मौजूद हैं लेकिन अब वे लोग इस शो के जरिए बाहर अपने फैंस को सिगरेट पीने की सलाह दे रहे हैं, जो बहुत शर्मनाक है।

बता दें कि ट्विटर पर लगातार साजिद खान, शालिन भनोट, अंकित गुप्ता, अर्चना गौतम समेत कई सितारों को ट्रोल किया जा रहा था. यह तमाम सितारे नेशनल टीवी पर ‘बिग बॉस’ के गार्डन एरिया में खुले में सिगरेट पीते हुए दिखे हैं, जिस वजह से हर कोई उन्हें खरी खोटी सुना रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

6 minutes ago

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

31 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

37 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

40 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

48 minutes ago