सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
ISIS Terror Module: दिल्ली में पटियाला हाउस कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस मॉड्यूल के दो कथित आतंकियों, अदनान खान और मोहम्मद अदनान, की पुलिस रिमांड की अवधि को 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रेया अग्रवाल ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मांग पर यह फैसला सुनाया.
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आतंकवादी आईईडी ब्लास्ट की तैयारी के आखिरी चरण में पहुँच चुके थे और फिदायीन हमले की ट्रेनिंग भी ले चुके थे. उनकी योजना दिवाली के समय दिल्ली में धमाके करने की थी. उनके पास से एक घड़ी बरामद की गई है, जिसका उपयोग टाइमर बनाने के लिए किया जाना था.
गिरफ्तार आतंकियों की पहचान 20 वर्षीय अदनान खान उर्फ अबू मुहरिब (दिल्ली निवासी) और 21 वर्षीय मोहम्मद अदनान (भोपाल निवासी) के रूप में हुई है. इनमें से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रहा था. स्पेशल सेल ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक को दिल्ली के सादिक नगर से और दूसरे को भोपाल से गिरफ्तार किया था.
दक्षिण दिल्ली का मॉल और पार्क था निशाना
जांच में यह सामने आया है कि दोनों आतंकियों के निशाने पर दक्षिण दिल्ली का एक मॉल और एक पार्क था. वे मैसेज शेयर करने के लिए एक विशेष ग्रुप का इस्तेमाल कर रहे थे और सीरिया-तुर्की सीमा पर बैठे एक सीरियाई हैंडलर के संपर्क में थे, जिसे वे अपना ‘अमीर’ मानते थे.
कोर्ट में सुनवाई के दौरान, स्पेशल सेल ने बताया कि पूछताछ से मिली जानकारी और बरामद मोबाइल फोन के आधार पर आगे की जांच चल रही है. आतंकियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन और पेन ड्राइव बरामद हुए हैं. इन डिवाइसों से कई चैट, फोटो और दस्तावेज़ मिले हैं, जो साबित करते हैं कि वे आईएसआईएस की विचारधारा से प्रेरित थे और आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहे थे. फिलहाल, खुफिया एजेंसी, एनआईए और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मिलकर इस मामले की जाँच कर रही है. वहीं, कोर्ट 31 अक्टूबर को अदनान खान की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा.
Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…
Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…
Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज पुराने काम और प्रयास…