मायावती (फोटो सोशल मीडिया)
दिल्ली निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है. अभी तक ये मुकाबला आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच में था. लेकिन अब तीनों ही पार्टियों को टक्कर देने के लिए मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने भी एंट्री मार दी है. बता दें कि चुनाव में नामांकन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 14 नवंबर है. अभी तक तो मैदान में बीजेपी, आप और कांग्रेस ही रणनीति बनाती दिख रहीं थी. लेकिन अब बसपा ने भी मैदान में अपनी ताल ठोक दी है.
जैसे जैसे नामांकन की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है. वैसे-वैसे सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियोंके नामों का ऐलान कर रहीं है. बसपा ने दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड में 31 वार्ड पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. इनमें सदर बाजार वार्ड और करोल बाग वार्ड भी शामिल हैं. माना जा रहा है कि बसपा दिल्ली में आप, बीजेपी और कांग्रेस के वोट बैंक में सैंधमारी का काम करेगी. खबरों के मुताबिक बसपा अभी और भी वार्ड पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है. बता दें कि बसपा का दिल्ली में अपना जनाधार भी है. जिसके जरिए वो बीजेपी और कांग्रेस के वोट बैंक में सैंध मारी का काम करेगी..
दिल्ली के सदर बाजार वार्ड 72 से बसपा ने ज्योति डोका को उम्मीदवार बनाया है. वहीं करोलबाग वार्ड 83 से नीलम का नाम सामने आया है. इसके अलावा, अलीपुर वार्ड -4 से कुसुम कोहली को BSP ने चुनाव मैदान में उतारा है. इसके अलावा कुसुम कोहली को अलीपुर वार्ड-4 से मैदान में उतारा है.
बसपा के मैदान में उतरने के बाद देखना होगा कि वो आप, बीजेपी और कांग्रेस में से किस पार्टी को सबसे ज्यादा नुकासान होगा पहुंचा पाएगी. क्योंकि बीजेपी दिल्ली MCD पर काफी लंबे समय से राज कर रही है और MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए बीजेपी को रोकना मुश्किल होगा.
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…