पाकिस्तान से हारने के बावजूद अफगानिस्तान ने जीता दिल, भारत हुआ एशिया कप से बाहर

दुबई-एशिया कप के सुपर-4 राउंड के मुकाबले  में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कांटे की टक्कर हुई. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को रोमाचंक मुकाबले में 1 विकेट से  हरा दिया. अफगानिस्तान की इस हार के साथ ही भारत की फाइनल खेलने की उम्मीदें भी खत्म हो गई. सुपर-4 के अपने दोनों मुकाबलों को जीतकर पाकिस्तान फाइनल में क्वालीफाई कर चुका है. 11 सितंबर को पाकिस्तान श्रीलंका के साथ एशिया कप का फाइनल खेलेगा.

अफगानिस्तान ने दी पाकिस्तान को जबरदस्त टक्कर

बुधवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान का मुकाबला बेहद रोचक रहा. मोहम्मद नबी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को आखिरी ओवर तक जबरदस्त टक्कर दी. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 129 रनों का स्कोर बनाया. टारगेट का पीछा करने उतरे पाकिस्तान के बल्लेबाज अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने पानी मांगते नजर आए. पाकिस्तानी टीम को पहले ही ओवर में तगड़ा झटका तब लगा जब कप्तान बाबर आजम बिना खाता खोल वापस पवेलियन की ओर चलते बने. अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने पाकिस्तान को नाको तले चने चबवा दिए. फखर जमान के 5 रन के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद ने अपनी जादुई गेंद से पाकिस्तानी विस्फोटक बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को 20 रन के स्कोर पर आउट करके वापस डग आउट में भेज दिया. ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान इस मुकाबले को जीत जाएगा. अफगानिस्तान के गेंदबाजों को जीत के लिए सिर्फ 1 विकेट की जरुरत थी और पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे. नसीम शाह ने फारुकी की लगातार दो गेंदों पर छक्के जड़कर इस रोमांचक मैच में पाकिस्तान को 1 विकेट से जीत दिला दी.

अफगानिस्तान ने क्रिकेट के दीवानों का जीता दिल

पाकिस्तान और अफागानिस्तान के बीच मैच को जीतने के लिए बेहतरीन टक्कर हुई. अफगानिस्तान भले ही रोमांचक मैच में पाकिस्तान से 1 विकेट से हार गया. लेकिन इस मैच में अपने खेल से उसने क्रिकेट के दीवानों का दिल जीत लिया. मैच में पाकिस्तान औऱ अफगानिस्तान के बीच जमकर गर्मागर्मी हुई. खासकर आखिरी के 2 ओवरों में माहौल बेहद गर्म हो गया. पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली औऱ अफगानिस्तान के गेंदबाज फरीद आपस में भिड़ गए. दरअसल आसिफ अली तेजतर्रार पारी खेलते हुए नजर आ रहे थे. उन्होंने 8 गेंदों पर 16 रन बना लिए थे कि इसी बीच फरी ने उन्हे अपनी गेंद से चकमा देकर आउट कर दिया. इसके बाद दोनो के बीच बहस हो गई औऱ इस जेंटल मैन गेम में आसिफ अली ने मर्यादा से बाहर जाकर फरीद पर बैट उठाकर मारने की  धमकी दी. तब तक अंपायर बीच में आ गए और मामले को शांत कराया. आसिफ अली की इस हरकत के लिए उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago