गृह मंत्री अमित शाह के नज़दीक पहुंचा संदिग्ध व्यक्ति कौन था,पुलिस कर रही है पूछताछ

मुंबई-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है जिससे खुफिया एजेंंसियों के हाथ-पांव फूल गए।गृह मंत्री अमित भाई शाह 5 सितंबर को मुंबई आए थे.इस दौरान वो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फड़नवीस के निवास स्थान पर भी गए.पता चला है कि इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आसपास चक्कर लगा रहा था और वह अमित शाह के बेहद करीब पहुंच गया था.अचानक सुरक्षाकर्मियों की नज़र उस पर पड़ी तो उसे फौरन पकड़ लिया गया।इस व्यक्ति से पूछताछ चल रही है

हैरत की बात ये है कि ये व्यक्ति खुद को आंध्र प्रदेश के सांसद का पीए बता रहा था और काफी देर तक अमित शाह के इर्द-गिर्द मंडराता रहा. यही नहीं वह बंगले के भीतर भी दाखिल हुआ। सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति खुद को आंध्रप्रदेश के सांसद का पीए बताकर अमित शाह के काफी नजदीक तक पहुंच गया था। इस संदिग्ध व्यक्ति का नाम हेमंत पवार है.हेमंत पवार धुले का रहने वाला बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हेमंत पवार ने गृह मंत्रालय का कार्ड भी लगाया हुआ था.

फिलहाल हेमंत पवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 12 सितंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। अब मुंबई पुलिस जांच कर रही है, कि आखिर पकड़े गए शख्स के पास गृह मंत्रालय का कार्ड कहाँ से आया? यही नहीं हेमंत पवार का मकसद अमित शाह के आसपास घूमने का क्या था, ये भी जांच की जा रही है।वहीं गृह मंत्रालय के अधिकारी भी मुंबई पुलिस के संपर्क में हैं और पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 minute ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

35 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago