दिल्ली-NCR में हवा बेहद खराब
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने के कारण दिल्ली-एनसीआर की हवा बीते 24 घंटे में बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है. पंजाब में सबसे अधिक पराली जलने के बावजूद भी हवा गंभीर नहीं हुई. विशेषज्ञों ने इसके लिए अनुकूल मौसमी दशाओं को जिम्मेदार बताया है. एजेंसियों का मानना है. कि अगले 2 दिनों तक मौसम में खास बदलाव न होने की वजह से हवा बेहद खराब स्थिति में बनी रहेगी.
बता दें कि शुक्रवार को हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम होने के बाद भी पराली के धुएं की दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में कम हिस्सेदारी रही है. इसकी प्रमुख वजह सतही हवाओं के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर चलने वाली हवाओं की तेज रफ्तार रही. इस वजह से हवा के साथ आने वाले प्रदूषक सिर्फ दिल्ली-एनसीआर (NCR) तक नहीं रूके, बल्कि आगे निकलते हुए मध्य भारत तक पहुंचे और फैल गए. इस वजह से किसी एक स्थान पर पराली का धुआं जमा नहीं हो सका.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 346 के साथ बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है. वहीं, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम की हवा भी बेहद खराब रही. नोएडा और गाजियाबाद की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है.
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…