देश

UP: मजदूर की बेटी ने किया कमाल, भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन

कहते हैं कि दिल में कामयाबी हासिल करने का जज्बा हो तो कामयाबी भी उसके जज्बे को सलाम ठोकती है. ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली 16 वर्षीय सोनम यादव के साथ हुआ है. सोनम का चयन भारतीय अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है. ये कामयाबी मिलने के बाद सोनम और उनके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है.सोनम के घर में बधाइयों का तांता लगा हुआ है. सोनम बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी के साथ ही साथ मध्यक्रम में बल्लेबाजी भी करती हैं. सोनम कहती हैं कि उनका सफर अभी शुरू हुआ है. उन्हें देश के लिए वर्ल्ड कप खेलना है.

आपको बता दें कि सोनम यादव एक मध्यमवर्ग परिवार से आती हैं. सोनम के पिता मुकेश कुमार कांच के कारखाने में काम करते हैं. सोनम जब 13 वर्ष की थी तभी से उन्होंने क्रिकेट से बहुत लगाव था. सोनम ने घर के पास पार्क में लड़कों के साथ खेलना शुरू किया. सोनम छोटी सी उम्र में अपनी गेंदबाजी से बड़े-बड़े लड़कों को आउट कर देती थी. सोनम के इस टेलैंट को देखते हुए फिरोजाबाद में उसकी कोचिंग शुरू की गई.

सोनम ने चार दिन गोवा में ट्रेनिंग की फिर उसे सेलेक्ट कर विशाखापट्टनम भेज दिया गया. बता दें भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से होना है. यहां से सोनम की राहें आसान नहीं होने वाली है,टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए सोनम को पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी.

सोनम के पहले कोच विकास पालीवाल का कहना है कि सोनम में अत्यंत प्रतिभा है. उन्हें पूरा विश्वास है कि वो भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगी. सोनम अपनी सफलता का श्रेय अपने भाई अमन यादव, कोच रवि यादव और विकास पालीवाल को देती हैं. सोनम के भाई अमन यादव ने बताया  कि सोनम जब 13 वर्ष की थी, तभी सी उसकी क्रिकेट में खास रूचि हो गई. अपने से बड़े उम्र के लड़कों के साथ उसने  क्रिकेट खेलना शुरू किया और उसके बाद बॉलिंग में अक्सर अपने से बड़ी उम्र के खिलाड़ियों को वह आउट कर देती थी. बस यहीं से क्रिकेट के प्रति उसकी रुचि जागी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

2 hours ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

8 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago