दिल्ली में इस बार भी दिवाली पर बैन रहेंगे पटाखे

नई दिल्ली- दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी दिवाली के मौके पर पटाखों को बैन कर दिया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण औऱ इसके खरीद-बिक्री पर पूरी तरह से सख्त पाबंदी लगा दी है. इस बात की जानकारी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर दी. मंत्री गोपाल ने इस ट्वीट में लिखा कि…. राजधानी दिल्ली में अगले साल 1 जनवरी 2023 तक सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इसके इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर भी बैन

 दिल्ली की दिवाली इस बार भी बिना पटाखों के मनाई जाएगी. ऐसा दिल्ली के प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए किया जा रहा है. पिछले साल भी सीएम केजरीवाल ने राज्य में प्रदूषण को कम करने के लिए पटाखों के इस्तेमाल पर बैन लगाया था. इस साल यह बैन दिवाली के 3 महीनों बाद तक रखा गया है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अपने ट्वीट में बताया कि दिल्ली में प्रदूषण ना हो और लोगों की जिंदगी सुरक्षित रहे इसलिए इस बार पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी बैन रहेगा.

केजरीवाल ने शुरु किया था ‘पटाखे नहीं दिए जलाओ अभियान’

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रदेश में प्रदूषण को कम करने के लिए पिछले साल दिवाली से पहले 28 सितंबर से एक जनवरी 2022 तक दिल्ली में पटाखों की बिक्री और इसके इस्तेमाल पर बैन का आदेश दिया था. आम आदमी पार्टी ने पटाखों को जलाने के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए एक कैपेंन भी शुरु किया था. दिल्ली सरकार ने शहर में ‘पटाखे नहीं दिए जलाओ’ अभियान की शुरुआत की थी. साथ ही पटाखों की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यापारियों औऱ इसको जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

डॉक्टर नहीं हैवान! 8 साल की बच्ची के साथ की सारी हदें पार… पहले चिमटे से दागा फिर जो हुआ हैरान कर देगा

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…

12 minutes ago

मुख्यमंत्री के शहर में चल रही दबंगई, कुर्सी को लेकर सपा नेताओं में घमासान; संजय निषाद ने अखिलेश को दे डाली चेतावनी

UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…

17 minutes ago

TMC के खास चेहरे पर BJP का दांव, राज्यसभा के लिए 2 सीटों पर घोषित किए नाम

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…

35 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या चल रहा है? CM योगी तक पहुंची शिकायत, आखिर नाराज होकर कहां चले गए महाराज?

Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…

36 minutes ago

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

60 minutes ago