नवीनतम

गोला उपचुनाव: प्रचार में उतरे BJP के दिग्गज, अखिलेश ने बनाई दूरी, लेकिन बूथ लेवल पर सक्रिय सपा कैडर

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान होने वाला है. प्रदेश की राजनीति में इस सीट का रिजल्ट काफी मायने रखता है. क्योंकि इस सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी की सीधी टक्कर होने वाली है. बीएसपी और कांग्रेस ने इस सीट के लिए अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं.

इस चुनाव के प्रचार प्रसार में जहां एक ओर बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. तो वहीं दूसरी ओर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इससे दूरी बना ली है. इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े मंत्री जनसभाएं कर रहे हैं. तो वहीं अखिलेश यादव ने अब तक एक भी जनसभा में शिरकत नहीं किया है. हालांकि सपा के अधिकतर वरिष्ठ नेता विधानसभा क्षेत्र में अपनी ताकत लगाते नजर आ रहे हैं. वे बीजेपी सरकार की नाकामियों और सपा शासन की उपलब्धियों को बताकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं.

इस उपचुनाव में बीजेपी ने अमन गिरी और सपा ने विनय तिवारी को उम्मीदवार बना कर मैदान में उतारा है. प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित अन्य नेता बूथों पर डटे हुए हैं. इस उपचुनाव में सियासत काफी गर्म हो गई है. दोनो पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है. इस दौरान सपा ने ट्वीट करते हुए बीजेपी पर चुनाव में मनमानी का आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि उपचुनाव से ठीक पहले सुनियोजित तरीके से एक जाति विशेष के पुलिसकर्मियों को लंबी छुट्टी पर भेजने की घटना बेहद निंदनीय है. चुनाव आयोग इस मामले पर संज्ञान ले.

वही अखिलेश यादव ने विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी पर रुपये बांटने का आरोप लगाया है.उनका कहना है कि बीजेपी ने छल-बल के जरिए आचार संहिता का उलंघन कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago