नवीनतम

खाड़ी देशों को तरबूज भेजना बंद, छत्तीसगढ़ के खेतों से मंडी तक फैला नुकसान का संकट

प्रियंका/रायपुर: छत्तीसगढ़ से खाड़ी देशों, विशेषकर दुबई, को होने वाला तरबूज निर्यात इस बार युद्ध और समुद्री मार्ग बाधित होने के कारण पूरी तरह ठप हो गया है. इसके चलते स्थानीय मंडियों में तरबूज की भारी भरमार हो गई है और कीमतें गिरकर बहुत कम हो गई हैं. किसानों को लगभग 300 करोड़ रुपये तक के नुकसान की आशंका है. पहले जहां तरबूज 20–25 रुपये प्रति किलो बिकता था, अब वह 7–8 रुपये प्रति किलो तक गिर गया है. इस स्थिति से किसान और व्यापारी दोनों प्रभावित हुए हैं.

समुद्री मार्ग बंद, निर्यात पूरी तरह रुका

गर्मी के मौसम में छत्तीसगढ़ के तरबूजों की खाड़ी देशों में भारी मांग रहती थी. इन्हें मुंबई बंदरगाह के जरिए विदेश भेजा जाता था, लेकिन इस बार समुद्री मार्ग बाधित होने के कारण निर्यात पूरी तरह रुक गया है. पहले जो व्यापारी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से तरबूज खरीदकर विदेश भेजते थे, वे इस बार नहीं पहुंच रहे हैं.

मंडियों में तरबूज की भरमार और कीमतों में गिरावट

निर्यात रुकने के कारण स्थानीय मंडियों में तरबूज की भारी भरमार हो गई है. थोक कीमतें 20–25 रुपये प्रति किलो से गिरकर 7–8 रुपये प्रति किलो रह गई हैं. इससे किसानों और व्यापारियों दोनों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

व्यापारियों की चिंता बढ़ी

रायपुर के फल व्यापारी विष्णु प्रसाद साहू और तरबूज व्यापारी राजा निर्मलकर के अनुसार, इस स्थिति में लगभग 300 करोड़ रुपये तक के नुकसान का अनुमान है. खुदरा बाजार में भी कीमतें 40–50 रुपये से घटकर 15–20 रुपये प्रति किलो तक आ गई हैं.

छत्तीसगढ़ की तरबूज खेती और निर्यात पर असर

छत्तीसगढ़ में रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार जैसे क्षेत्रों में लगभग 10,000–12,000 एकड़ में तरबूज की खेती होती है. फरवरी से अप्रैल के बीच यहां उच्च गुणवत्ता वाले और मीठे तरबूज तैयार होते हैं, जिनकी मांग दुबई तक रहती है. लेकिन इस बार निर्यात रुकने से पूरी आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो गई है और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

यह भी पढ़े: आरडी बर्मन के बदौलत आशा ताई को मिला था मुकाम, लता को छोड़ जताया था भरोसा; जानें कैसे थे रिश्ते?

-भारत एक्सप्रेस

Written By: Shubhra Rai (Intern)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

10 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

23 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

25 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

37 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago