आसमान में चमकते सूर्य ने क्रिकेट की धरती पर बनाए कई रिकार्ड
गुवाहाटी- टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव (Surya kumar Yadav) करियर के बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरु होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए यह बेहद जरुरी भी है. एशिया कप में दमदार बल्लेबाजी के बाद ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी सूर्य ने अपने शानदार फार्म को जारी रखा है. रविवार को गुवाहाटी में हुए दूसरे मुकाबले में सूर्य ने 22 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. उन्होंने इस पारी के दौरान कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए.
रविवार को Surya kumar Yadav गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अपने बल्ले से खूब चमके. इस मैच में उन्होंने भारतीय टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह के सबसे कम गेंदों (12) पर हाफ सेंचुरी मारने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. गेंद को फुटबॉल की तरह अपने बैट पर लेने वाले युवी ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन 2007 में साउथ अफ्रीक की धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा था. उन्होंने इस यादगार पारी में स्टुअर्ड ब्रॉड की गेंद पर लगातार 6 छक्के जड़कर वर्ल्ड हिस्ट्री बनाई थी. उनके द्वारा सबसे कम गेंदों पर बनाई गई हाफ सेंचुरी के 15 साल बाद टी20 फार्मेेट में सूर्यकुमार यादव ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक 18 गेंदों पर बनाया है.
भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ सूर्यकुमार यादव (Surya kumar Yadav) साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने टी20 फार्मेट में सबसे कम गेंदों 573 पर 1000 रन बना लिए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर विस्फोटक खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के नाम था. जिन्होंने 604 गेंदों पर यह कारनामा किया था. अब यह रिकार्ड टीम इंडिया के चमकते सितारे सूर्य कुमार के नाम है.
रविवार का दिन सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट के इतिहास में क्रीतिमान बनाने के लिए ही था. तभी तो उन्होंने एक के बाद एक कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए. अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मुकाबले में उन्होंने रन मशीन विराट कोहली के साथ मिलकर 42 गेंदों में 102 रनों की साझेदारी की. आईसीसी के अनुसार टी20 फार्मेट में भारत की तरह से यह सबसे तेज 100 रन या उससे अधिक रनों की साझेदारी थी.
-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…