खेल

पीएफ घोटाले में फंसे रॉबिन उथप्पा? अब क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा से संबंधित कथित धोखाधड़ी को लेकर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है.

उथप्पा ने कहा, “हाल ही में मेरे खिलाफ पीएफ मामले की खबरों के संबंध में मैं कुछ स्पष्ट करना चाहता हूं. मेरा स्ट्रॉबेरी लेनसेरिया प्राइवेट लिमिटेड, सेंटॉरस लाइफस्टाइल ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड और बेरीज फैशन हाउस के साथ जुड़ाव सिर्फ वित्तीय निवेश तक सीमित था.”

उन्होंने बताया, “2018-19 में मुझे इन कंपनियों में निदेशक नियुक्त किया गया था, क्योंकि मैंने इन्हें लोन के रूप में आर्थिक सहायता दी थी. लेकिन मेरा इन कंपनियों के रोजमर्रा के कामकाज से कोई लेना-देना नहीं था. बतौर पेशेवर क्रिकेटर, टीवी प्रेजेंटर और कमेंटेटर मेरी व्यस्तताओं के चलते मुझे इनकी गतिविधियों में हिस्सा लेने का समय या विशेषज्ञता नहीं थी. आज तक भी मैं किसी भी कंपनी में कोई कार्यकारी भूमिका नहीं निभा रहा हूं.”

उथप्पा ने आगे कहा, “दुर्भाग्य से, इन कंपनियों ने मुझे दिए गए पैसे वापस नहीं किए. इसके कारण मुझे कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी, जो अभी भी अदालत में विचाराधीन है. मैंने कई साल पहले ही इन कंपनियों से निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था. जब पीएफ अधिकारियों ने बकाया भुगतान को लेकर नोटिस जारी किए, तो मेरी कानूनी टीम ने जवाब दिया और कंपनी द्वारा मेरा किसी प्रकार का जुड़ाव न होने के प्रमाण भी प्रस्तुत किए. बावजूद इसके, पीएफ अधिकारियों ने कार्यवाही जारी रखी. मेरे वकील इस मामले को जल्द सुलझाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे.”

गिरफ्तारी वारंट जारी

21 दिसंबर को क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शादक्षरा गोपाला रेड्डी ने उथप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. वारंट में 23,36,602 रुपये (लगभग 28,500 अमेरिकी डॉलर) के बकाया भुगतान की मांग की गई है.

उथप्पा, जो बेंगलुरु के इंदिरानगर स्थित सेंटॉरस लाइफस्टाइल ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक के रूप में सूचीबद्ध हैं, को 27 दिसंबर 2024 तक आयुक्त के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है.

वारंट के अनुसार, अगर यह राशि और 5,000 रुपये की प्रोसेसिंग फीस जमा नहीं की जाती है, तो पुलकेशीनगर पुलिस स्टेशन को 24 घंटे के भीतर उथप्पा को गिरफ्तार कर पेश करने का निर्देश दिया गया है.


इसे भी पढ़ें- पाकिस्तानी क्रिकेटर की चौंकाने वाली Strategy, क्या सच में बन पाएगा बॉर्डर पर स्टेडियम?


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

8 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

55 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago