नवीनतम

क्या Sara Ali Khan को डेट कर रहे हैं Shubman Gill? चैट शो पर शरमाते हुए क्रिकेटर ने दिया बड़ा हिंट

Cricketer Shubman Gill dating Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है. अब खबरें ये आ रही हैं कि सारा अली खान यंग क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं. दोनों को कई बार एक साथ देखा भी गया है, लेकिन देखना ये होगा कि इस खबर में कितनी सच्चाई है.

बता दें कि क्रिकेटर शुभमन गिल ने खुद सारा के साथ अफेयर की खबर पर प्रतिक्रिया जाहिर की है.

शुभमन गिल, प्रीति और नीति सिमोस के पॉपुलर पंजाबी चैट शो ‘दिल दिया गल्ला’ में गेस्ट बनकर आएं, ये शो सोनम बाजवा होस्ट करती हैं, शो में क्रिकेटर से सवाल पूछा गया कि बॉलीवुड की सबसे फिट फीमेल एक्टर कौन है? क्रिकेटर शुभमन ने तुरंत सारा का नाम ले लिया.

अगला सवाल था, क्या वे सारा को डेट कर रहे हैं? इसके जवाब में शुभमन ने कहा- शायद, जब शुभमन से बोला गया कि सारा का सारा सच बोलो, तो क्रिकेटर ने शरमाते हुए और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान के साथ कहा- सारा दा सारा सच बोल दिया, शायद हां, शायद नहीं.

सारा-शुभमन दिखे थे साथ में

ये जवाब सुनकर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि क्रिकेटर शुभमन गिल सारा को डेट कर रहे हैं या नहीं. शुभमन ने खुलकर हां या ना तो नहीं कहा लेकिन इंकार भी नहीं किया. इसी साल पिछले 2-3 महीनों से सारा और शुभमन के डेट की खबरें सामने आ रही हैं, दोनों को साथ में एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था.

इसके बाद उन्हें अक्टूबर में एक साथ देखा गया. उन्हें दिल्ली के एक होटल से साथ में एग्जिट करते हुए स्पॉट किया गया था, उन्होंने छुपने छुपाने की काफी कोशिश की लेकिन वे नाकाम ही रहे.

अभी तक शुभमन गिल को डेट करने को लेकर सारा अली ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, फैंस को इंतजार है कब वे अपने अफेयर को कंफर्म करेंगे, वैसे सारा अली खान का इससे पहले अफेयर स्टार कार्तिक आर्यन के साथ था, फिल्म शुरू होने से पहले शुरू हुआ दोनों का रिश्ता फिल्म के खत्म होने के साथ खत्म भी हो गया.

सारा अली खान और स्टार कार्तिक आर्यन  का  रिश्ता क्यों टूटा इसकी  कोई वजह  आज तक सामने नहीं आई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago