पैट कमिंस
आईपीएल के 16वें सीजन के लिए दिसंबर में मिनी ऑक्शन की तैयारियां चल रही है. लेकिन इससे पहले ही कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को 2 बड़े झटके लग चुके है. इंग्लैंड के स्टार युवा खिलाड़ी सैम बिलिंग्स के बाद अब एक और धुरंधर खिलाड़ी पैट कमिंस ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है.
टी20 विश्व कप का रोमांच ख्त्म होने के बाद अब आईपीएल 2023 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. आईपीएल की फ्रेंचाईजी टीम अपने-अपने फेवरेट खिलाड़ियों को रिटने करने में लगी हुई. दिसंबर में होने जा रहे मिनी ऑक्शन से पहले 15 नवंबर तक सभी टीमों के अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट आईपीएल मैनेजमेंट को सौंपनी है. लेकिन कई खिलाड़ी इससे पहले ही आईपीएल से अपना नाम वापस ले रहे है.
आईपीएल की ट्रॉफी दो बार अपने नाम कर चुकी केकेआर की टीम एक बार फिर मजबूत टीम बनाकर खिताब जीतने की योजना बना रही है. लेकिन इस प्लान से पहले ही टीम के 2 बड़े खिलाड़ियों ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है. सैम बिलिंग्स के बाद अब पैट कमिंस भी आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं बनेंगे. कमिंस ने मंगलवार 15 नवंबर को अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि, मैं हर साल अप्रैल और मई (आमतौर पर) में होने वाली दुनिया की इस सबसे बड़ी घरेलू टी20 लीग में नहीं खेलूंगा.
ऑस्ट्रेलिया टीम के धाकड़ खिलाड़ी ने आईपीएल 2023 में हिस्सा ना बनने की वजह भी बताई है. दरअसल अगले साल ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल काफी बिजी है. टीम पहले भारत दौरे पर 1 टेस्ट खेलने के लिए आएगी और उसके बाद टीम को एशेज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है. इसके बाद भारत 50-50 वर्ल्ड कप होना है. इन सभी तैयारियों के मद्देनजर कमिंस थोड़ा आराम लेना चाहते हैं.
पैट कमिंस ने ट्वीट में लिखा, ‘मैंने अगले साल के आईपीएल में नहीं खेलने का कठिन फैसला लिया है. अगले 12 महीने हमारी टीम के लिए टेस्ट और एकदिवसीय मैचों से भरा हुआ है, इसलिए एशेज श्रृंखला और विश्व कप से पहले थोड़ा आराम करूंगा.’
इसके साथ कमिंस ने कोलकाता टीम का हिस्सा बनने के लिए केकेआर को शुक्रिया भी कहा है. साथ ही उन्होंने आईपीएल में केकेआर टीम के लिए जल्द वापसी करने की उम्मीद भी जाहिर की है.अपने ट्विवट में कमिंस ने लिखा, मेरी परेशानी समझने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को बहुत-बहुत धन्यवाद. खिलाड़ियों और कर्मचारियों की इतनी शानदार टीम और मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द से जल्द वहां वापस आ सकता हूं’
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…
कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…
Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…
Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.47 करोड़ के सोने के साथ…
DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…