Jaipur Murder Case: जयपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक 23 साल की युवती ने सरकारी नौकरी और करोड़ों की संपत्ति के लालच में अपने ही रिश्तेदारों के साथ मिलकर, 7 लाख रुपये की सुपारी देकर अपनी सगी मां को स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलवा कर मार डाला.
कोर्ट में क्लर्क नीरज शर्मा की सड़क हादसे में हुई मौत की जांच के दौरान पुलिस ने इस बड़े मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश किया. सीसीटीवी फुटेज और मृतका के भाई के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटी आयुषी शर्मा सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रताप नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक 23 साल की बेटी ने सरकारी नौकरी और पारिवारिक संपत्ति के लालच में अपनी ही सगी मां की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली. आरोपी बेटी आयुषी शर्मा ने इस हत्याकांड को सड़क हादसा दिखाने के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर 7 लाख रुपये में शूटरों को काम पर रखा.
मृतका की पहचान 45 वर्षीय नीरज शर्मा के रूप में हुई है, जो कोर्ट में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पद पर कार्यरत थीं. 3 जुलाई को जब वह अपने बेटे को कोचिंग छोड़कर लौट रही थीं, तभी करीब 130 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि नीरज का शव हवा में 100 फीट दूर जा गिरा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
शुरुआत में इसे हिट-एंड-रन का मामला माना जा रहा था, लेकिन जब पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सच सामने आ गया. फुटेज से साफ हुआ कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या थी. पुलिस जांच में सामने आया कि आयुषी ने अपने फूफा और चचेरे भाई के साथ मिलकर करीब एक महीने तक मां की रेकी की थी. पहले थार गाड़ी से हत्या की कोशिश नाकाम होने के बाद, उन्होंने स्कॉर्पियो से इस वारदात को अंजाम दिया.
डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा के मुताबिक, नीरज के पति की एक साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद नीरज को अनुकंपा नियुक्ति के तहत यह सरकारी नौकरी मिली थी. आयुषी खुद वह नौकरी और जायदाद चाहती थी, जिसे लेकर मां-बेटी में पिछले 2-3 सालों से विवाद चल रहा था. पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता आयुषी शर्मा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है.
यह भी पढ़ें: सत्ता का नशा या खाकी का खौफ खत्म? सुल्तानपुर में दरोगा के सामने ही महिला नेता ने कर दिया ये कांड; देखें VIDEO
-भारत एक्सप्रेस
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…