Bharat Express DD Free Dish

सत्ता का नशा या खाकी का खौफ खत्म? सुल्तानपुर में दरोगा के सामने ही महिला नेता ने कर दिया ये कांड; देखें VIDEO

Sultanpur Crime: सुल्तानपुर में भाजपा नेत्री पूजा कसौंधन का पुलिस चौकी के भीतर युवक को थप्पड़ मारते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दरोगा और सिपाहियों की मौजूदगी के बावजूद पुलिस के ‘इकबाल’ पर उठे सवालों के बीच, प्रशासन ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Sultanpur case

Sultanpur Crime:आशुतोष मिश्रा/ सुल्तानपुर:  उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सत्ता के रसूख का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां नगर कोतवाली क्षेत्र की शाहगंज चौकी के भीतर भाजपा नेत्री पूजा कसौंधन ने दरोगा और सिपाहियों की मौजूदगी में एक युवक को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया. पुलिसकर्मियों के सामने हुई इस गुंडागर्दी ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

जमीनी विवाद से जुड़े इस थप्पड़कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी के आदेश पर भाजपा नेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं, घटना के समय मूकदर्शक बने रहने के कारण संबंधित चौकी इंचार्ज के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है.

घटना का विवरण (BJP leader Sultanpur)

सुल्तानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र की शाहगंज पुलिस चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. वीडियो में भाजपा नेत्री और कोषाध्यक्ष पूजा कसौंधन को एक युवक के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना पुलिस चौकी के भीतर, दरोगा और सिपाहियों की मौजूदगी में हुई, लेकिन पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे.

पुलिस की कार्रवाई (Shahganj police outpost)

वीडियो वायरल होने के बाद सुल्तानपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस अधीक्षक (SP) के सख्त आदेश के बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर लिया है. नवागत क्षेत्राधिकारी (CO) नगर राघवेंद्र सिंह ने पुष्टि की है कि पीड़ित की तहरीर पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. साथ ही, चौकी इंचार्ज की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें:  7 दिनों तक मौसम मचाएगा भयंकर तबाही! दिल्ली से मुंबई तक बारिश बनी आफत, IMD के अलर्ट ने और डराया

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read