PM नरेंद्र मोदी आज सुबह केदारनाथ पहुंचे
PM नरेंद्र मोदी आज सुबह केदारनाथ पहुंचे. 8 साल में केदारनाथ का ये उनका छठवां दौरा है. बाबा के दर्शन करने के लिए मोदी हिमाचली टोपी और खास पोशाक चोला-डोरा पहनी है. चंबा की महिलाओं ने उनके लिए यह पोशाक अपने हाथों से से बनाई और मोदी को गिफ्ट की है. इस पर पीछे स्वास्तिक बना है. PM मोदी वे केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी पूजा-अर्चना की.
इसके साथ ही वे 34 सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करने वाले हैं. यहां वह सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास भी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्य का भी जायजा लिया. PM मोदी के दौरे से पहले केदारनाथ मंदिर को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया है.
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदानाथ धाम में रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया,प्रधानमंत्री यहां से बद्रीनाथ निकल गये. बदरीनाथ धाम में वेद पाठ में शामिल होंगे. इसके लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से सभी जरुरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. केदारनाथ धाम में रावल भीमाशंकर लिंग के नेतृत्व में वेदपाठी व पुजारियों की टीम को पूजा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी अब तक 6 बार केदारनाथ धाम का दौरा कर चुके हैं. इससे पहले 3 मई 2017, 30 अक्टूबर 2017, 7 नवंबर 2018, 18 मई 2019 और 5 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री केदारनाथ गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…